" लोकतंत्र टुडे "

बरेली में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

Picture of Lok Tantra Today

Lok Tantra Today

FOLLOW US:

बरेली: शहर में हालिया विवाद के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा और शांति बनाए रखने के मद्देनज़र हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, प्रशासन ने रविवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।

बरेली पुलिस ने दर्ज की कई प्राथमिकी

बरेली में उपद्रव के दौरान मौलाना तौकीर रजा समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ चार थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई। बारादरी थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें कई लोगों को नामजद किया गया। इसके अलावा, कोतवाली प्रेमनगर और किला थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मौलाना तौकीर रजा का नाम भी शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कड़ा संदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है। वह धमकी देकर जाम लगाने की बात करता था, लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने 2017 के बाद दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी और ऐसे लोगों तक साफ संदेश पहुँचाया कि भविष्य में कोई भी हिंसक गतिविधि करने की हिमाकत न करे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें