Bareilly news: फरीदपुर थाना क्षेत्र में मानक से अधिक ऊंचा ताजिया बनाने के मामले में पुलिस ने पांच ताजियेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले मे लापरवाही बरतने पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा अशोक कुमार को निलंबित किया जा चुका है। आरोप है कि सत्यापन में दरोगा अशोक कुमार ने 12 फीट का ताजिया होना बताया था, जबकि बिजली के तार में टकराने वाले ताजिया की ऊंचाई करीब 23 फीट थी।
शांति समिति की बैठक में सभी ताजियेदारों ने 12 फीट ऊंचा ताजिया बनाने पर सहमति जताई थी। सत्यापन के दौरान भी दरोगा अशोक कुमार ने ताजिए की ऊंचाई 12 फीट ही दर्शाई थी। लेकिन इसके उलट, रविवार को जब गांव से ताजिया निकाला गया तो उसकी ऊंचाई 23 फीट निकली। ताजिया जब बिजली के तारों के नीचे से गुजारा जा रहा था, तभी वह तारों से टकरा गया और उसमें आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में छोटे खां, गुड्डू, वारिस खां और आबिद झुलस गए।
यह भी पढ़ें– 5 साल में कैसे बनी 500 करोड़ की फर्म, जानें कौन सा सेतु बना तारणहार
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि ताजिया की ऊंचाई तय मानक से लगभग दोगुनी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने नत्थूशाह, हसरत अली उर्फ गुड्डू, यासीन खां सहित पांच ताजियेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर कानून तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें– बंद मकान में गर्लफ्रेंड संग रंगरेलियां मना रहा था युवक, दो दोस्त भी
जानिए क्या था मामला
गौसगंज के रहने वाले ताजियादारों ने 12 फीट ऊंचा ताजिया बनाने की जगह पुलिस को गुमराह कर 23 फीट ऊंचा ताजिया बना लिया। रविवार को लोग गांव से अपना ताजिया कर्बला को लेकर निकले थे। ताजियेदार ताजिया को नहर से निकाल कर ऊपर ला रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ताजिया बिजली के तारों में छू गया और आग लग गई।
यह भी पढ़ें– सुहागरात पर दुल्हन ने कही ऐसी बात कि दूल्हे के उड़ गए होश
आग बुझाने का प्रयास करते हुए लोग ताजिये के ऊपर चढ़ गए, लेकिन आग बढ़ने लगी। तभी ताजिया को जमीन पर गिरा कर आग बुझाई गई। आग बुझाने के दौरान छोटे खान, गुड्डू, वारिश खान और आबिद झुलस गए थे।