" लोकतंत्र टुडे "

IZZATNAGAR: एनईआर मैंस कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

NE Railway Mens Congress

Bareillly News : एनई रेलवे मैंस कांग्रेस ( NERMC) IZZATNAGAR  के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर इज्जतनगर मंडल आए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर (North Eastern Railway Gorakhpur) के एजीएम दिनेश कुमार सिंह से यांत्रिक कारखाना में ज्ञापन सौंपा और कर्मचारियों की समस्याएं बताईं।

यह भी पढ़ें:- 22 महीने में दोगुना पैसा: बरेली की कंपनी चला रही मालामाल बनाने का खेल !

ज्ञापन में निर्वाचित यूनियन को अब तक कार्यालय उपलब्ध न कराए जाने, मंडल के समपार फाटकों पर सोलर उपलब्ध कराने, कारखाने में रिक्तियों को भरने, कर्मचारियों की पदोन्नति, लोको पायलटों और गार्डों के लिए लाइन बॉक्स व्यवस्था दोबारा बहाल करने, उच्च पदों पर चयनित होने पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने, लाइन पर कार्यरत महिला ट्रैक मेंटेनरों के लिए अन्य विभाग में चयन के लिए विकल्प उपलब्ध कराए जाने और 12 घंटे के अमानवीय ड्यूटी रोस्टर को समाप्त कर ट्रैक मेंटेनरों को रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराए जाने की मांग प्रमुख रूप से की।

यह भी पढ़ें:- Hindu Temples In Bareilly: बरेली के प्रमुख शिव मंदिर

इस दौरान यूनियन के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति और दुर्दशा के बारे में भी एजीएम को बताया और शीघ्र सुधार की मांग की। एजीएम ने मंडल मंत्री को सभी मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान एनई रेलवे मैंस कांग्रेस के कारखाना मंडल संरक्षक संतोष यादव, उपाध्यक्ष जयेंद्र शेखर गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, प्रमोद यादव, दिनेश यादव, विनय गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अर्पित कुमार, राजू कुमार, चेतराम, प्रमोद यादव, अनिल शर्मा, विवेक कुमार, सत्येंद्र यादव, विजय आनंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें