बरेली: तेज रफ्तार ने एक दंपति की जिंदगी उजाड़ दी। घटना शेरगढ़ बस अड्डे के पास की है जहां शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी व बच्ची को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और पति समेत नौ साल की बच्ची घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक थाना इज्जत नगर क्षेत्र के करमपुर चौधरी निवासी शहादत खान अपनी पत्नी परवीन और नौ वर्षीय बेटी के साथ अपनी ससुराल किच्छा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शेरगढ़ बस अड्डे के पास उनकी बाइक को तेजी से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही परवीन की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पिता-पुत्री का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।










