" लोकतंत्र टुडे "

भाजपा की पहली सूची में सांसद संघमित्रा मौर्य का नाम नहीं, किस पर दांव?

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

भाजपा की पहली सूची में सांसद संघमित्रा मौर्य का नाम नहीं, किस पर दांव?

बदायूं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश की 51 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची तो जारी कर दी, लेकिन बदायूं से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन  की दमदार दावेदारी के साथ ही भाजपा के सात उम्मीदवारों के आवेदनों को भी इस फैसले की वजह माना जा रहा है। बदायूं सीट से भाजपा प्रत्याशी का चेहरा चौंकाने वाला हो सकता है।बदायूं से मौजूदा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से बगावत कर सपा में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने सपा से भी बगावत कर अपनी पार्टी बना ली है। पिता-पुत्री के संबंधों को लेकर जिले की राजनीति गरमाई रहती है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी डॉ. संघमित्रा मौर्य की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।

ये हैं टिकट के दावेदार

मौजूदा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव और गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत यादव और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य।
अजीत यादव सपा, सिनोद शाक्य बसपा और फिर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। एमएलसी चुनाव में सपा ने सिनोद शाक्य और भाजपा ने वागीश पाठक को प्रत्याशी बनाया था। सिनोद शाक्य ने ऐन मौके पर पर्चा वापस ले लिया और वागीश पाठक निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

ये भी पढ़ेंकोर्ट मैरिज करने पहुंचे बेटी के प्रेमी को महिला ने चप्पलों से पीटा

ये है वोटों का गणित

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में बदायूं सदर समेत बिल्सी, बिसौली, सहसवान और संभल जिले का गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र आता है। लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 3.5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। यादव मतदाताओं की संख्या तीन लाख से अधिक है। मौर्य-शाक्य दो लाख, अनुसूचित जाति एक लाख आठ हजार, क्षत्रिय 1.30 लाख, वैश्य 1.40 लाख, ब्राह्मण 1.60 लाख, लोधे राजपूत 75, कश्यप 55, साहू 50, गड़िरिया 40 हजार और अन्य मतदाताओं की संख्या तीन लाख से अधिक है। ऐसे में बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को जातिगत गणित भी साधना होगा। इसके अलावा यादव-मुस्लिम मतदाताओं को भी एकमुश्त सपा के पक्ष में आने से रोकना होगा।

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें