" लोकतंत्र टुडे "

बरेली में धर्मांतरण: सोनम सिद्दीकी बनी लक्ष्मी, विष्णु संग लिए सात फेरे

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

"सोनम से लक्ष्मी" केस में पति विष्णु समेत पांच पर एफआईआर

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम महिला की घर वापसी का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय महिला का नाम सोनम सिद्दीकी है, जो अब धर्मांतरण के बाद लक्ष्मी के नाम से जानी जाएगी। सोनम ने रविवार को एक हिन्दू मंदिर में वैदिक विधि-विधान से अपने ही गाँव के विष्णु मौर्य संग सात फेरे ले लिए।

विवाह के वेद मंत्रों के बीच जय श्रीराम के नारे भी खूब लगे। हिन्दू संगठनों ने इस विवाह में सहयोग किया और नव वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सोनम ने परिजनों से खतरा बताते हुए पुलिस से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

देवरनियां थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गाँव में रहने वाले विष्णु मौर्य और सोनम सिद्दीकी कई साल से आपस में प्यार करते हैं। इस रिश्तों की भनक दोनों परिवारों को लग चुकी थी। सोनम के घर वालों ने उन पर तमाम पाबंदियाँ लगा दीं। प्रतिबंधों के बावजूद सोनम जैसे-तैसे सोशल मीडिया के माध्यम से विष्णु मौर्य से जुडी रही। दोनों फोन से बात भी करते रहे।

सोनम और विष्णु बालिग होने का इंतजार करते रहे। हालाँकि, इस बीच सोनम सिद्दीकी ने अपने परिवार वालों को विष्णु से रिश्ते के लिए मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। विष्णु ने गाँव के पास ही कीटनाशक दवाओं की दुकान खोल ली। बीच में समय निकाल कर सोनम विष्णु से मिलती भी रही। इस बीच सोनम को लगने लगा कि उसके परिजन विष्णु से रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं होंगे। सोनम का निकाह भी किसी रिश्तेदार से तय कर दिया गया था।

सोनम अपनी रिश्तेदारी में शादी होने से काफी नाराज थीं। उसने इसका विरोध किया। 24 फरवरी (शनिवार) को सोनम को उसके घर वालों ने विष्णु से रिश्ते के चलते बेरहमी से मारा-पीटा। जब यह बात विष्णु को पता चली तो वो परेशान हो उठे। अपनी जान का खतरा देखकर सोनम 24 फरवरी की रात को अपने घर से चुपके से भागने में कामयाब हो गई। वो सीधे विष्णु मौर्य के पास पहुँची। इस बीच विष्णु ने भी सोनम से शादी के लिए अपनी तरफ से कोशिशें शुरू कर दीं। उन्होंने शादी के लिए हिन्दू संगठनों से सम्पर्क साधा।

जैसे-तैसे 24 फरवरी की रात खुद को सुरक्षित करते हुए दोनों 25 फरवरी की सुबह एक साथ बरेली के इज्जतनगर इलाके में मौजूद भीटानाथ मंदिर पहुँचे। यहीं पर दोनों ने देवी-देवताओं के आगे एक-दूसरे को वरमाला डाली। पुजारी ने विधि-विधान से दोनों का विवाह करवाया। इस मौके पर हिन्दू संगठन के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने जय श्रीराम के नारे के साथ लक्ष्मी बनीं सोनम की घर वापसी का स्वागत किया और दोनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। सोनम सिद्दीकी विष्णु मौर्य के साथ अपनी शादी से बेहद खुश नजर आईं।

ये भी पढ़ेंमोदी सरकार में महिलाओं को मिल रहा है पूरा सम्मान: संतोष गंगवार

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें