" लोकतंत्र टुडे "

धर्म परिवर्तन कर फराह ने अयोध्या में राम के साथ किया विवाह, देखे वीडियो

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली। भुता थाना क्षेत्र में स्थित अयोध्या धाम मंदिर में धर्म परिवर्तन कर फराह अंसारी ने राम के साथ विवाह किया। इस दौरान हिन्दू संगठन के लोग मौजूद रहे। फराह ने अपना नाम जानकी रख लिया है। फराह और राम के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भुता थाना क्षेत्र की रहने वाली फराह अंसारी और राम दोनो साथ पढ़ते थे। इस दौरान दोनो में मोहब्बत हो गई। फरहा के परिवार वाले उसकी शादी अपनी मर्जी से करना चाह रहे थे। जबकि फरहा राम का नाम जप रही थी। शनिवार को फराह अपने घर वालों के चंगुल से छूटकर राम के पास पहुंची और राम से शादी करने को कहा। राम ने भी फराह की बात मानी और अयोध्या धाम मंदिर में दोनो ने शादी की। शादी से पहले राम ने भुता थाने में पुलिस को शादी की जानकारी दी। जिसके बाद हिंदू संगठनों और पुलिस की मौजूदगी में धूमधाम से दोनो की शादी हुई। इस दौरान भगवान राम के जयकारे लगाए और फिर अपने हमसफर राम के साथ सात फेरे लिए। राम ने जानकी की मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया और अग्नि के सामने पंडित ने मंत्रोच्चार के द्वारा सात फेरे करवाए। इस बीच बैंड बाजे के साथ धूमधाम से हिंदू संगठनों ने फराह अंसारी उर्फ जानकी का विवाह राम के साथ करवाया। फराह ने कहा की वो बालिग है अपना अच्छा बुरा जानती है। फराह ने कहा है की उसके घर वाले उसकी और उसके पति की हत्या करवा सकते है।

Leave a Comment

और पढ़ें