" लोकतंत्र टुडे "

आरक्षण बचाने के लिए 2024 में कांग्रेस को वोट करें दलित

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

मीरगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बरेली की ओर से 26 अक्टूबर तक चलाए जा रहे दलित गौरव संवाद अभियान के अंतर्गत 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोरा लोकनाथपुर की दलित बस्ती में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। 

 चौपाल में कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की गई। इस दौरान मीरगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मो0 इल्यास अंसारी ने कांग्रेस की नीतियों से जन समूह को अवगत कराते हुए कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार ने 9 साल के कार्यकाल में दलितों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। दलितों को आरक्षण बचाने के लिए कांग्रेस को वोट करना चाहिए। पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम में दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवाए गए। कार्यक्रम में चंद्रकांत सागर, सोमपाल सागर, रामपाल वाल्मीकि, भगवान दास सागर, कल्यान कोरी, संतोष सागर, बहोरन लाल सागर,  वीरेन्द्र सागर, जिला सचिव रामपाल माली, मनोज शर्मा, संदीप शर्मा , एडवोकेट नदीम अख्तर, छोटेलाल कश्यप, राहुल कश्यप, रामसिंह पाल, छेदा लाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें